मानवता की सेवा
हमारा परम धर्म
श्री शिवचरण धर्मार्थ मानव सेवा ट्रस्ट एक समर्पित सामाजिक संस्था है। हम समाज के हर वर्ग तक सेवा और खुशहाली पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
संकल्प
निःस्वार्थ सेवा
लक्ष्य
सशक्त समाज
हमारा मिशन (Mission)
हमारा मिशन मानवता, धर्मार्थ कार्यों, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाएँ, गौ सेवा, भोजन एवं दूध वितरण, जैविक कृषि प्रोत्साहन तथा समाज कल्याण के कार्यों को बढ़ावा देना है। साथ ही भारतीय संस्कृति, धार्मिक मूल्यों, यज्ञ एवं संस्कारों का संरक्षण करते हुए समाज में सेवा, सहयोग, समानता और सकारात्मक परिवर्तन स्थापित करना है।
हमारा विज़न (Vision)
हमारा विज़न एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहाँ हर जरूरतमंद को सहायता, हर व्यक्ति को सम्मान, हर परिवार को सहयोग और हर जीव को संरक्षण मिले। हम सेवा, संस्कार, गौ सेवा, प्राकृतिक कृषि और आध्यात्मिक उत्थान के माध्यम से एक सशक्त, संवेदनशील और आत्मनिर्भर समाज की स्थापना का संकल्प रखते हैं।
Our Foundation
हमारे मूल सिद्धांत (Core Values)
ईमानदारी (Integrity)
हर कार्य में पूर्ण पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा।
समर्पण (Dedication)
बिना किसी स्वार्थ के मानवता की सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण।
संस्कार (Culture)
भारतीय संस्कृति और संस्कारों का संवर्धन एवं संरक्षण।
संस्थापक संदेश (Founder Message)
"सच्ची सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। हमारा संकल्प है कि सेवा, सहयोग और संस्कारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जाए तथा हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाई जाए।"
श्री शिवचरण
Visionary Founder
हमारा इतिहास (History)
श्री शिवचरण धर्मार्थ मानव सेवा ट्रस्ट की स्थापना समाज सेवा, मानव कल्याण और धर्मार्थ कार्यों के उद्देश्य से की गई। संस्था का गठन इस संकल्प के साथ हुआ कि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाई जाए और समाज में सेवा, सहयोग एवं संस्कारों की भावना को मजबूत किया जाए।
आज श्री शिवचरण धर्मार्थ मानव सेवा ट्रस्ट सेवा, विश्वास और समर्पण का प्रतीक बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
500+
Service Hours
12A
Certification
80G
Tax Benefit
100%
Transparancy